Trending News

Birth Certificate UP Online – मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? जन्म प्रमाण पत्र कैसे Download करें?

Written by Trending News

Birth Certificate UP Online – मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? जन्म प्रमाण पत्र कैसे Download करें?

Birth Certificate UP Online: जन्म पंजीकरण एक शिशु के जन्म का आधिकारिक और स्थायी रिकॉर्ड है। भारत में, जन्म और मृत्यु अधिनियम, 1969 के तहत किसी भी बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र का होना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश में, जन्म प्रमाण पत्र व्यक्ति के विभिन्न अधिकारों के लिए कानूनी प्रमाण के रूप में भी महत्वपूर्ण है। इस लेख में, हम उत्तर प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझेंगे।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए निर्धारित समय जन्म प्रमाण पत्र हेतु नागरिकों को अपने संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में नवजात शिशु के जन्म का पंजीकरण कराना आवश्यक है, और यह कार्य 21 दिनों के भीतर किया जाना चाहिए। यदि पंजीकरण समय सीमा के भीतर नहीं किया गया है, तो संबंधित स्थानीय प्राधिकारी पुलिस सत्यापन के बाद ही देर से दाखिल करने के लिए अर्थ दंड के साथ प्रमाण पत्र जारी करेगा।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज जो उम्मीदवार जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  1. बच्चे के माता-पिता का पहचान पत्र या आधार कार्ड
  2. बच्चे के जन्म का प्रमाण पत्र, जो अस्पताल द्वारा जारी किया गया हो
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. हाईस्कूल परीक्षा की मार्कशीट अगर बच्चे ने दसवीं कक्षा पास की हो
  5. शपथ पत्र, यदि जन्म प्रमाण पत्र को बनाने में 1 साल से अधिक समय बित चुका हो
  6. Birth Certificate UP Online

    Birth Certificate UP Online

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार को जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – https://crsorgi.gov.in/ पर जाना होगा।
  2. वहाँ, “हाउ टू अप्लाई” पर क्लिक करें।
  3. अपना बनाया गया Birth Certificate PDF डाउनलोड करें।
  4. पीडीएफ फ़ाइल को खोलें और उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें?

  1. जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए, आपको ई-नगर सेवा के आधिकारिक पोर्टल – https://e-nagarsewaup.gov.in/ पर जाना होगा।
  2. मुख्य मेनू से चुनें -> नागरिक सेवाएं -> जन्म प्रमाण पत्र -> डाउनलोड।
  3. अपना आवश्यक विवरण दर्ज करके यूपी में जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड करें।

About the author

Trending News

Leave a Comment